कोई ट्रेवल हिस्ट्रीनहीं, फिर भी 65 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप , ईरान से लाई गई एक भारतीय महिला भी पॉजिटिव

 शहर में बुधवार दोपहर दो नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से एक 65 वर्षीय जोधपुर का नागरिक है। उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। इसके बावजूद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सभी चौंक उठे। प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसके संक्रमित होने की पूरी चेन तलाशी जा रही है। इस तरह अब जोधपुर के 8 जने कोरोना पॉजिटिव हो गए है। 


शहर में बुधवार अपरान्ह आई जांच रिपोर्ट में जोधपुर में एक 65 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसने हाल ही के दिनों में कोई यात्रा नहीं की। ऐसे में यह कोरोना संक्रमण की चपेट में कैसे आया। इसका पता लगाना डॉक्टरों के लिए चुनौती बन गया है। फिलहाल इसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 


शहर में कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद अब न्यू कोहिनूर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र में मरीज के परिजनों के अलावा उनके संपर्क में रहनेवाले लोगों को आइसोलेट कर पूरे क्षेत्र की स्क्रीनिंग की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि आज पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। उसके गत दस दिन से घर में ही रहने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद हम लोग यह पता लगाने का प्रयास कर रहे है कि आखिरकार यह कोरोना संक्रमित किसके संपर्क में आने से हुआ। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के परिजनों को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी भी जांच की जाएगी। साथ ही इसके संपर्क में आए व्यक्तियों की भी गहन जांच होगी। पूरे क्षेत्र में हाइपो क्लोराइड का छिड़काव शुरू कर दिया गया है।


ईरान से आई भारतीय महिला भी कोरोना संक्रमित


वहीं ईरान से एयर लिफ्ट कर लाए गए 1036 भारतीय नागरिकों में से आज 61 वर्षीय एक महिला करोना पॉजिटिव पाई गई। ईरान से लाए गए 17 भारतीय नागरिक पहले से पॉजिटिव है। इनमें से 9-9 जैसलमेर व जोधपुर के वेलनेस सेंटर के है। दो दिन में ईरान से लाए गए 1036 भारतीय नागरिकों में से 17 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आज इनमें से 200 जनों के सैंपल जांच के लिए लाए गए। इनमें से जोधपुर में सेना केवेलनेस सेंटर में रहने वाली 61 वर्षीय एक महिला पॉजिटिव पाई गई। इस तरह अब तक 18 भारतीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके है। इन सभी को एम्स जोधपुर में रखकर इलाज किया जा रहा है।


जोधपुर में अब 8 कोरोना पॉजिटिव


जोधपुर शहर में अब तक दो महिलाओं सहित कुल 8 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से तीन तुर्की से और तीन इंग्लैंड से लौटे है। जबकि मुबई से जोधपुर तक की ट्रेन यात्रा के दौरान तुर्की से लौटने वाले पति-पत्नी के संपर्क में आने से एक युवती संक्रमित हो गई। वहीं एक मामला आज सामने आया है। इसके अलावा दुबई से लौटा पाली का एक युवक भी जोधपुर में ही भर्ती है।


Popular posts
गेस्ट हाउस में पांच चाइनीज पर्यटकों के रहने की सूचना से हड़कंप, अब 14 दिन होम आईसोलेशन में रहेंगे
47 हजार 205 मौतें: ब्रिटेन में 24 घंटे में 563 लोगों की जान गई; डब्ल्यूएचओ ने कहा- जल्द ही दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा 50 हजार होगा
Image
वीडियो कॉलिंग और मोबाइल नंबर से मरीजाें को मिलेगी कंसल्टेंसी; यूटीबी आधार पर डॉक्टर, नर्सेज और लैब टेक्नीशियन की भर्ती
रेवेन्यू टारगेट पूरा करने को परिवहन अफसरों की सरकारी लूट, हर वाहन का चालान करने के निर्देश